
मुंबई। प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद अपने हसबैंड निक जोनस ने लॉस एंजेलिस स्थित घर में शिफ्ट हो गई हैं। प्रियंका ने हाल ही में एक टीवी शो में बताया कि जब वह निक जोनस के घर में शिफ्ट हुई तो वह काफी नर्वस थीं। इस शो में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी पेट डायना से जुड़ा एक किस्सा भी शेयर किया।
प्रियंका चोपड़ा अमेरिकन टीवी होस्ट जिमी फैलन के टॉक शो ‘द टुनाइट शो’ की गेस्ट थीं। इस शो में प्रियंका ने कहा- जब मैं लॉस एंजेलिस स्थित निक जोनस के घर में शिफ्ट हुई तो काफी नर्वस थीं। निक का घर हद से ज्यादा साफ-सुथरा था। प्रियंका ने कहा उनका घर भी बेहद खूबसूरत है। लेकिन, निक के घर के मुकाबले वह कुछ भी नहीं है।
प्रियंका कहती हैं- निक का घर पूरी तरह से शेप में और बेहद ज्यादा साफ था। वहीं, प्रियंका ने एक किस्सा भी शेयर किया। प्रियंका ने कहा- एक बार मेरी पेट डायना ने निक के व्हाइट कार्पेट में टॉयलेट कर दी थी। निक के घर आने से पहले मैंने क्लीनर्स, बेकिंग सोडा, स्क्रब, एलबो ग्रीस से साफ किया लेकिन, उनको पता चल गया और बोले, डायना ने किया।
भारत नहीं यहां करना चाहती थीं शादी
प्रियंका चोपड़ा ने इस टॉक शो में बताया कि अपनी शादी किसी निजी आइसलैंड पर करना चाहती थी, लेकिन निक जोनास भारत में शादी करना चाहते थे। प्रियंका ने कहा कि- निक अपनी दुल्हन यानी मुझे मेरे घर से ही लाना चाहते थे। ऐसे में राजस्थान में शादी करने का प्लान उनका ही था।
प्रियंका ने बताया कि वह मालदीव और मॉरीशस जैसे विकल्पों पर विचार कर रही थीं। लेकिन हर बार एक सवाल जरूर सामने आता था कि सारी सामग्री और सब लोगों को उस जगह तक लेकर कैसे जाया जाएगा।
वर्कफ्रंट की बात करें तो वैलेंटाइन-डे के मौके पर प्रियंका की दूसरी हॉलीवुड फिल्म Isn’t It Romantic रोमांटिक रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें प्रियंका चोपड़ा बेहद ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं। इसके अलावा वह फिल्म Sky is Pink से बॉलीवुड में वापसी करेंगी।